लोकसभा चुनाव
लोकसभा चुनाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 4 नवंबर से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत घर-घर गणना चरण की शुरुआत होने जा रही है। इस बीच कांग्रेस के विरोध और वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान पर भाजपा के विधायक अजय चंद्राकर ने बयान दिया है। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में देश में 10 बार SIR हो चुका है। यह निर्वाचन आयोग की नियमित प्रक्रिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान में दम नहीं है। पार्टी केवल इधर-उधर की बातें ही करती है।

छत्तीसगढ़ में नक्सली आत्मसमर्पण को लेकर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने सवाल उठाया था कि क्या आत्मसमर्पण से पहले सरकार और नक्सलियों के बीच किसी तरह की शांति वार्ता हुई थी। इस पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने तीखा पलटवार किया।

उन्होंने कहा कि सरकार और नक्सलियों के बीच कोई गोपनीय वार्ता नहीं हुई है और सरकार का स्टैंड पूरी तरह सही है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि कांग्रेस यह बताए कि उनकी सरकार में नक्सलवाद कैसे फैला? उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि झीरम कांड के आरोपियों को कांग्रेस ने खुद नहीं पकड़ा। वहीं दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस का नक्सलियों के साथ संबंध रहा है।

See also  धर्मातंरण मामला: पुरानी बस्ती थाने में पादरी से मारपीट और उत्पात करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

कांग्रेस जिलों अध्यक्षों के चयन में देरी पर विधायक अजय चंद्राकर ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस का हाईकमान बिहार में मछली पकड़ रहा है। जब फुर्सत होगी तभी जिला अध्यक्ष चुन पाएंगे। अगर जिलाध्यक्ष चयन की ज्यादा जल्दी है तो गंगरेल में मछली पकड़ने आएं।