टीआरपी डेस्क। Terrorists’ Wrath : पश्चिम अफ्रीकी देश माली में आतंकियों का आतंक एक बार फिर चरम पर है। अल-कायदा और ISIS जैसे आतंकी संगठन यहां आए दिन दहशत का मौहाल बना कर रखते है। वहीं गुरुवार को एक हथियारबंद आतंकी ने 5 भारतीयों का अपहरण कर लिया है। जो इलेक्ट्रिफिकेशन करने वाली एक कंपनी में कार्यरत थे। माली के सुरक्षाबलों के मुताबिक कंपनी के शेष स्टाफ को बामाको भेज दिया गया है। वहीं सुरक्षाबल इस मामले में जांच भी कर रहे हैं। दूसरी तरफ किसी भी आतंकी संगठन ने इस मामले में कोई जिम्मेवारी नहीं ली है।

माली में फिलहाल सेना का शासन लगू है। अल-कायदा और ISIS की वजह से यहां आतंकी घटनाएं होती रहती है। माली इस समय आर्थिक संकट से जूझ रहा है। कट्टरपंथी इस्लामिक संगठनों और आतंकियों ने यहां फ्यूल पर बैन लगा दिया है।

माली में विदेशियों को टारगेट करना आम बात है। अकसर कट्टरपंथी संगठन विदेशियों की हत्या कर देते हैं या फिर उनका अपहरण कर लेते हैं। 2012 में यहां तख्तापलट हुआ था और इसके बाद से ही कभी शांति नहीं रही। बीते महीने ही आतंकियों ने 2 अमीराती और 1 ईरानी नागरिक को किडनैप कर लिया था। 5 करोड़ डॉलर की फिरौती देने के बाद उन्हें छोड़ा गया था।

See also  Rupee vs Dollar : डॉलर के मुकाबले रुपये में भारी गिरावट, अब 1 Dollar की कीमत हो गई इतनी…

Terrorists’ Wrath : माली में अकसर आतंकी और जिहादी समूह फिरौती के लिए लोगों को अगवा करते हैं। वे विदेशी इंजीनियरों और कर्मचारियों को निशाना बनाते हैं और फिर कंपनी से मोटी रकम की मांग करते है।