टीआरपी डेस्क। कांकेर जिले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व जनपद सदस्य पुसऊ राम दुग्गा की दर्दनाक मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ठंड से बचने के लिए उन्होंने कमरे में अलाव जलाया था। आशंका है कि रात में उन्हें हार्ट अटैक आया, जिससे वे गिर पड़े और पास में जल रहे अलाव से बिस्तर में आग लग गई।

परिजनों ने बताया कि देर रात सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्होंने मालिश करवाई थी। कुछ देर बाद घर में सामान जलने की आवाज आई, तो परिवार के लोग जब कमरे में पहुंचे, तो उन्होंने पुसऊ राम को पूरी तरह जला हुआ पाया। आग बुझाने के बाद शव को बाहर निकाला गया और पुलिस को सूचना दी गई।

भानुप्रतापपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत का वास्तविक कारण रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

पुसऊ राम दुग्गा की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है। भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति है।

See also  अनुसुईया उइके की विदाई के बाद कल रायपुर पहुंचेंगे छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन, 23 को लेंगे शपथ