मुंबई। बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. धर्मेंद्र के निधन की खबर ने उनके चाहने वालों की आंखें नम कर दी हैं. धर्मेंद्र के निधन की खबर बॉबी देओल के PR टीम की तरफ से दी गई है.
बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है. इस खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. बता दें कि सोमवार को उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. बता दें कि, इससे पहले भी 11 नवंबर को धर्मेंद्र के निधन की खबरें थीं, तब हेमा मालिनी और ईशा देओल ने इन खबरों को खारिज करते हुए नाराजगी जाहिर की थी। धर्मेंद्र को 10 नवंबर को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। एक्टर 2 दिनों तक वैंटिलेटर पर थे, जिसके बाद 12 नवंबर को उन्हें डिस्चार्ज किया गया था।
300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के सबसे सम्मानित और लोकप्रिय सितारों में से एक हैं. 7 दशकों से अधिक लंबे करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. जिसमें ‘शोले’, ‘चुपके चुपके’, ‘सीता और गीता’, ‘धरम वीर’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं. उनके डायलॉग्स आज भी खूब दोहराए जाते हैं. जिसमें शोले का ‘बसंती इन कुत्तों के आगे मत नाचना’ सबसे ज्यादा हिट रहा है.


