रायपुर। ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत शेयर ट्रेडिंग के नाम से ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इनसे जप्त बैंक खातों में अलग अलग राज्यों के कुल 18 से अधिक पुलिस थानों/साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज है।

दरअसल रायपुर निवासी सतीश शर्मा ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से अपने साथ हुई 44 लाख रुपए की ठगी की रिपोर्ट रेंज साइबर थाना में दर्ज कराई थी।
धारा 318(4),111,3(5) बीएनएस, 66(D) IT एक्ट के तहत दर्ज मामले की जांच करते हुए साइबर सेल ने आरोपियों द्वारा उपयोग किए गए बैंक खातों एवं मोबाइल नंबरों की जानकारी प्राप्त की। कंवलजीत सिंह विग और उज्ज्वल जायसवाल द्वारा म्यूल खाते के माध्यम से अन्य साथियों की सहायता से उक्त बैंक खातों में प्रार्थी से रकम जमा करवाए गए थे। इन बैंक खातों में अलग अलग राज्यों के 18 से अधिक पुलिस थाना एवं साइबर सेल मे रिपोर्ट दर्ज है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।

See also  आदि सेवा पर्व - 421 आदिवासी गांवों में बन रहा विलेज एक्शन प्लान

गिरफ्तार आरोपी

1 कंवलजीत सिंह विग, 38 वर्ष, पता डोंगर परासिया छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश

2 उज्जवल जायसवाल, 19 वर्ष, पता भिलाई दुर्ग