रायपुर। हुकिंग के साथ-साथ पुराने मीटर के मामलों में बिजली चोरी की शिकायत आम हो गई थी और ऐसे में बिजली कंपनी को लाइन लॉस से जूझना पड़ रहा था। CSEB ने इसी व्यवस्था को सुधारने के लिए स्मार्ट मीटर पर अमल किया है, लेकिन अब इसके जरिए भी बिजली की चोरी शुरू हो गई है। नया रायपुर में ऐसे तीन मामलों में सीएसईबी उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

बिजली वितरण कंपनी के नवा रायपुर इलाके के अफसर शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि सेजबाहर वितरण केन्द्र अंतर्गत मसाराम यादव, ग्राम मुजगहन के द्वारा मीटर को बायपास करते हुए चोरी की बिजली का अवैध तरीके से उपयोग करते पाया गया। इसी प्रकार हाउसिंग बोर्ड कालोनी में दुर्गा दम्मानी के परिसर में मुकेश साहु द्वारा स्मार्ट मीटर को बाईपास कर विद्युत का अनाधिकृत रूप करते पाया गया। उधर ग्राम समोवा में दुरपती बाई के परिसर में भी मीटर को बाईपास कर बिजली की चोरी की जा रही थी।

See also  कोरोना की रोकथाम के लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का सहयोग करने राज्य स्तरीय सशक्त समिति गठित

FIR कराया गया दर्ज

स्मार्ट मीटर से बिजली की चोरी करते पाए जाने पर तीनों स्थल का निरीक्षण पत्र (पंचनामा) तैयार कर, FIR दर्ज करने हेतु संबधित थाना को सूचित कर दिया गया है।

बकाये की वसूली के लिए चल रहा है अभियान

नवा रायपुर, अटल नगर संभाग अंतर्गत बकाया राशि की वसूली के लिए स्मार्ट मीटर का ऑनलाइन लाईन डिस्कनेक्शन की कार्यवाही प्रारम्भ की गई है, इसी के अंतर्गत 3 नग उपभोक्ताओं से 3.50 लाख व 66 नग उप‌भोक्ता से राशि 5. 45 लाख रूपये के बकाये के एवज में लाइन विच्छेदित किया गया। परिणाम स्वरूप मौके पर 10 उपभोक्ताओं द्वारा 1.40 लाख राशि का भुगतान किया गया। इसी अभियान के तहत कनेक्शन काटे जाने से बचने के लिए 26 नग उपभोक्ताओं द्वारा 2.54 लाख रूपये का भुगतान किया गया। शेष उपभोक्ताओं को परिसर की जांच की जा रही है।