टीआरपी डेस्क। सानिया मिर्जा और फ्रांस की कैरोलिन गार्सिया की जोड़ी दुबई ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। सानिया-गार्सिया ने रूस की एला कुदर्यावेत्सेवा और स्लोवानिया की कैटेरिना श्रेबोत्निक को 6-4, 4-6, 10-8 से हराया। वहीं सिंगल्स में रूस की अनासतासिया पावलुचेनकोवा, अमेरिका की जेनिफर बार्डी और फ्रांस की क्रिस्टिना मालदेनोविक जीत के साथ राउंड-16 में पहुंच गई हैं।

चार बार की ग्रैंड स्लैम विजेता बेल्जियम की किम क्लाइस्टर्स की टेनिस में 8 साल बाद वापसी निराशाजनक रही। उन्हें पहले ही मैच में स्पेन की गार्बियन मुगुरुजा ने सीधे सेटों में 2-6, 6-7 से हराया।

क्लाइस्टर्स ने 2012 में संन्यास लिया था :

पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 क्लाइस्टर्स ने चोट के कारण 2012 में टेनिस से संन्यास ले लिया था। क्लाइस्टर्स ने इससे पहले साल 2007 में संन्यास ले लिया था जब वह पहले बच्चे को जन्म देने वाली थीं। फिर उन्होंने 2009 में वापसी की थी और अमेरिकी ओपन के अलावा ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब अपने नाम किया था।

See also  आम बजट 2025: राष्ट्रपति भवन से निकली वित्त मंत्री, थोड़ी देर में सदन में पेश करेंगी आम बजट-2025

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।