टीआरपी डेस्क। महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों में मतगणना जारी है। 2017 के बाद पहली बार कराए गए इन चुनावों में बृहन्मुंबई महानगरपालिका पर पूरे देश की नजर बनी हुई है।

प्रारंभिक रुझानों में महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है। वहीं बीएमसी में भाजपा गठबंधन और शिवसेना (यूबीटी) गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर नजर आ रही है।

राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, कुल 893 वार्डों की 2,869 सीटों के लिए मतगणना हो रही है। मुंबई, पुणे, ठाणे, नवी मुंबई और पिंपरी-चिंचवड़ जैसे बड़े शहरों के नतीजों पर खास नजर है।

भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) महायुति के तहत अधिकतर नगर निगमों में साथ चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि पुणे में दोनों दल अलग-अलग मैदान में हैं। दूसरी ओर, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की मनसे ने मराठी मानुष के मुद्दे पर गठबंधन किया है। दोनों ठाकरे करीब दो दशक बाद साथ आए हैं।

See also  UP Police Paper Leak का मास्टरमाइंड चढ़ा STF के हत्थे, पहले भी कई एग्जाम पेपर करवा चुका है लीक

अब तक के रुझानों के अनुसार, भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन 370 वार्डों में आगे चल रहा है। इनमें भाजपा 297 वार्डों में बढ़त बनाए हुए है, जबकि शिवसेना (यूबीटी) गठबंधन 73 वार्डों में आगे है।

पुणे में भाजपा 48 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि अजीत पवार की एनसीपी 14 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं शिवसेना (यूबीटी) 4 सीटों पर, शिवसेना (शिंदे) 2 सीटों पर, शरद पवार गुट की एनसीपी 2 सीटों पर और मनसे 1 सीट पर आगे है।

मुंबई में भाजपा 30 वार्डों में आगे है, जबकि शिवसेना (यूबीटी) 25 वार्डों में बढ़त बनाए हुए है। यहां दोनों दलों के बीच कड़ा मुकाबला जारी है। मनसे 3 सीटों पर आगे है, जबकि भाजपा की सहयोगी शिवसेना (शिंदे) 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

BMC चुनाव में भाजपा की लहर पर आया संजय राउत का पहला बयान

BMC चुनावों पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, “मुंबई जैसे शहर में जो वोटिंग पैटर्न चल रहा है, वह एक गंभीर मामला है। हजारों लोगों के नाम, जिन्होंने विधानसभा चुनावों में भी वोट दिया था, उन इलाकों से गायब हैं जहां शिवसेना (UBT), MNS या कांग्रेस है। EVM मशीन ठीक से काम नहीं कर रही है। चुनाव आयोग हमारी बात सुनने को तैयार नहीं है। कल, बीजेपी के सीनियर नेताओं और चुनाव आयोग के स्टाफ के बीच एक मीटिंग हुई, क्यों? आचार संहिता अभी भी लागू है।”

See also  Big News : पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बों में लगी भीषण आग, चपेट मेंआने से कई यात्री झुलसे, मची अफरा-तफरी

उन्होंने यह भी कहा, “वोटिंग परसेंटेज आने से पहले ही एग्जिट पोल आ गए। बीजेपी ने अपनी जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया। हमने लोगों को भरोसा दिलाया है कि वे डरे नहीं।”