रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक आगामी 29 फरवरी को कोरबा जिले के सतरेंगा में आयोजित की जाएगी,जहां पूरी कैबिनेट एक क्रूज पर सवार होगी। बता दें कि पहले ये तारीख 23 फरवरी या आज के ही दिन निर्धारित थी, लेकिन अब ये 29 फरवरी दोपहर 1 बजे होगी।

माना जा रहा है कि इस कैबिनेट के लिए सतरेंगा में खास क्रूज भी मंगाया जा सकता है। हालांकि अभी तक इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं सामने आ पायी है कि कैबिनेट की बैठक किस तरह से पानी के बीच में होगी। क्या इसके लिए कोई क्रूज आयेगा या फिर कोई अन्य व्यवस्था की जाएगी।

बता दें कि 9 फरवरी को हुई कैबिनेट की हुई बैठक में ये प्रस्ताव मुख्यमंत्री के सामने रखा गया था, जिसे मुख्यमंत्री ने मान लिया था। दरअसल मुख्य सचिव आरपी मंडल की दिली तमन्ना बांगो डैम के डूबान क्षेत्र बुका और सतरेंगा को देश के बेस्ट टूरिस्ट प्लेस के रूप में विकसित करने की है। पिछले दिनों वो अफसरों की टीम के साथ डैम में बोट के जरिए जायजा भी ले चुके हैं।

See also  अब निजी अनुबंधित अस्पतालों में भी होगा कोरोना का मुफ्त इलाज, स्वास्थ्य मंत्री की पहल पर राज्य सरकार ने दी अनुमति

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।