रायपुर। राजधानी रायपुर में आज आयकर विभाग ने एक बड़ी छापामार कार्रवाई अंजाम दी है। मिली जानकारी के मुताबिक आयकर की एक बड़ी टीम प्रदेश के कई चर्चित रसुखदार लोगों के यहाँ छापा मारा है।

मिली जानकारी के अनुसार जिन लोगों के यहां आयकर की टीम छापा मारा उनमें- महापौर एजाज ढेबर, चर्चित आईएएस अधिकारी समेत  कई रसुखदार के ठिकाने शामिल हैं।

बताया जा रहा है आयकर विभाग के साथ पुलिस फोर्स महापौर एजाज ढेबर के घर पर घुसी है। फिलहाल जिन लोगों के घर छापा पड़ा है वहां जांच-पड़ताल जारी है। राजधानी रायपुर में संचालित ढेबर के होटल में आयकर की टीम जांच के लिए पहुंची है। सुबह से ही वहां आय और व्यय का ब्योरा जुटाया जा रहा है। टीम कारोबार से संबंधित दस्तावेज खंगाल रही है।

बताया जा रहा है कि आयकर की टीम को यहां से टैक्स चोरी की आशंका है। इसके तहत ही दस्तावेजों की जांच की जा रही है। वहीं इस मामले में फिलहाल किसी भी तरह की आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

See also  CM Bhupesh Baghel: कांग्रेस के स्टार प्रचारक भूपेश बघेल की उदयपुर, नाथद्वारा में चुनावी सभा,रोड शो करेंगे

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।