नई दिल्ली। निर्भया केस में दोषियों में शामिल पवन गुप्ता की क्यूरेटिव याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है। अब पवन के पास राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका दायर करने का आखिरी विकल्प बचा है। अगर पवन दया याचिका दायर करता है और इसकी जानकारी पटियाला हाउस कोर्ट में आज होने वाली सुनवाई के समय जानकारी दी जाती है तो 3 मार्च के डेथ वारंट पर रोक लगाई जा सकती है।

निर्भया केस के चारों दोषी, विनय शर्मा, पवन गुप्ता, मुकेश सिंह और अक्षय कुमार सिंह अभी तिहाड़ जेल में बंद है। इनकी फांसी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हालांकि दो बार फांसी टल चुकी है और दोषियों की ओर से दायर की जा रही याचिकाओं को देखते हुए इस बात की उम्मीद कम ही है कि उन्हें 3 मार्च को भी फांसी दे दी जाए।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  मुठभेड़ में ITBP का जवान शहीद​​​​​​... नारायणपुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच फायरिंग जारी

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।