रायपुर। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए भारतीय ओलंपिक संघ ने रिटर्निंग अफसर की नियुक्ति कर दी है। संघ ने पूर्व जिला सत्र न्यायाधीश गणपत राव को रिटर्निंग अफसर नियुक्त किया है।
श्री राव को 30 अप्रैल के पहले छत्तीसगढ़ ओलिंपिक एसोसिएशन के चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। अभी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं।

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छग ओलंपिक संघ के नए अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। पिछली बार हुई प्रदेश ओलंपिक संघ की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई, जिसमें कई पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री बघेल को नए अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की थी, क्योंकि छत्तीसगढ़ को 37वें नेशनल गेम्स की मेजबानी मिली हुई है। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री बघेल को छग ओलंपिक संघ के अध्यक्ष बनाए जाने की बात की जा रही है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  ऐसा कोई भी काम न करें जिससे कोरोना की चेन को तोड़ने के प्रयासों में बाधा उत्पन्न हो, लापरवाही पर तत्काल होगा एक्शन

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।