दुर्गूकोंदल। उन्मुक्त खेल मैदान दुर्गूकोंदल में आयोजित 6 दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता की पुरस्कार राशि अब तक नहीं मिलने का मामला सामने आया है। प्रतियोगिता का समापन 31 दिसंबर 2025 को हुआ था, लेकिन 23 दिन बीत जाने के बाद भी विजेता टीम को घोषित पुरस्कार राशि नहीं दी गई।

इस प्रतियोगिता में ऑक्शन के माध्यम से टीमों का गठन किया गया था, जिसमें कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सिन्हा बोरवेल्स की टीम विजेता बनी थी, जबकि बस्तर इलेवन को तीसरा स्थान मिला था। नियमानुसार विजेता टीम को 2 लाख रुपये और तीसरा स्थान प्राप्त टीम को 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जानी थी।

आरोप है कि आयोजनकर्ताओं द्वारा अब तक यह राशि प्रदान नहीं की गई। इससे परेशान होकर विजेता टीम सिन्हा बोरवेल्स के टीम ऑनर हेमनारायण सिन्हा ने पुलिस थाना दुर्गूकोंदल में आयोजनकर्ताओं के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है और मामले में कार्रवाई की मांग की है।

See also  छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग के बीच एक भारत-श्रेष्ठ भारत योजना के तहत हुआ MOU