टीआरपी डेस्क। रायपुर में मनरेगा को लेकर सियासत तेज हो गई है। केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदले जाने और उसमें किए गए बदलावों के विरोध में कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर आंदोलन किया। शहर के लालपुर के पास कांग्रेस ने मनरेगा बचाव संग्राम के तहत एकदिवसीय धरना‑प्रदर्शन किया। रायपुर के लालपुर चौक पर जिलाध्यक्ष श्रीकुमार मेनन की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन में रायपुर के पूर्व महापौर समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने मनरेगा का नाम बदल दिया है और योजना के स्वरूप में भी कई बदलाव किए गए हैं। कांग्रेस का कहना है कि इन बदलावों से ग्रामीण मजदूरों के अधिकार कमजोर होंगे और गरीबों को मिलने वाला रोजगार प्रभावित होगा। इसी के विरोध में यह धरना‑प्रदर्शन और चक्काजाम किया गया।

कांग्रेस का कहना है कि पहले इस योजना में केंद्र सरकार की हिस्सेदारी अधिक थी और राज्य की कम, लेकिन अब नए प्रावधानों में 60 प्रतिशत खर्च केंद्र और 40 प्रतिशत खर्च राज्य सरकार को उठाना होगा। इससे गरीब और पिछड़े राज्यों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

See also  Stock Market : लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स में आया इतने अंकों का उछाल, जानें निफ्टी का हाल…

धरना‑प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह महात्मा गांधी जी के नाम से जुड़ी योजना का नाम बदला गया है, वह ग्रामीण जनता के साथ धोखे जैसा है।