MP Board exam 2026 question paper security in police stations.
Security measures for exam papers with police guards and school officials

टीआरपी डेस्क। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में इस साल कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाओं के स्वरूप में बड़ा बदलाव किया गया है। छात्रों को भविष्य की बोर्ड परीक्षाओं के लिए मानसिक रूप से तैयार करने के उद्देश्य से अब ये परीक्षाएं पूरी तरह बोर्ड पैटर्न पर आधारित होंगी।

परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए शिक्षा विभाग ने कड़े कदम उठाए हैं। अब प्रश्नपत्र स्कूलों के बजाय सीधे संबंधित पुलिस थानों में सुरक्षित रखे जाएंगे। परीक्षा के दिन केंद्राध्यक्ष की मौजूदगी में ही प्रश्नपत्रों के बंडल थाने से निकाले जाएंगे और परीक्षा शुरू होने से मात्र 60 मिनट पहले इन्हें खोला जा सकेगा। विभाग का मानना है कि इस नई व्यवस्था से पेपर लीक और नकल की संभावना पूरी तरह खत्म हो जाएगी।

जारी समय-सारणी के अनुसार, कक्षा 11वीं की परीक्षाएं 23 फरवरी से 17 मार्च 2026 तक संचालित होंगी। वहीं, कक्षा 9वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से शुरू होकर 17 मार्च 2026 तक चलेंगी। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं दोपहर की पाली में 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

See also  IAS Farewell : सोने की पालकी में IAS की विदाई! सहकर्मियों का सम्मान देखकर भावुक हुईं अधिकारी…

परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया भी माध्यमिक शिक्षा मंडल की अंक योजना के अनुसार होगी। सभी मूल्यांकन कार्य 23 मार्च 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा तैयार इन प्रश्नपत्रों के माध्यम से विभाग परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, अनुशासित और सुरक्षित बनाने की दिशा में काम कर रहा है।