जांजगीर। सक्ती जिले में धान घोटाले का एक बड़ा मामला उजागर हुआ है। यहां के संग्रहण केंद्रों से लगभग 21 करोड़ रुपये मूल्य का 66,680 क्विंटल धान गायब मिला है। यह मामला सक्ती, डभरा और बोड़ासागर में स्थित तीनों संग्रहण केंद्रों से जुड़ा है। जिले के इन तीनों केंद्रों में कुल 1,70,743 मैट्रिक टन धान का संग्रहण किया गया था, लेकिन उठाव के बाद 66,680 क्विंटल धान कम पाया गया है।

इस पूरे मामले को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि धान सिस्टम की लापरवाही में गायब हुआ या फिर बिचौलियों और डीएमओ की भूमिका संदिग्ध है।
बताया जा रहा है कि इस गड़बड़ी से सरकार को लगभग 21 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान संभावित है। मामले की जांच में इस गड़बड़ी का और अधिक खुलासा होने की उम्मीद है।

See also  ब्राइटन इंटरनेशनल स्कूल को छत्तीसगढ़ राज्य में नंबर 1 डे स्कूल घोषित किया गया