रायगढ़। जिले में भीषण सड़क हादसे में दो ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत हो गयी। यहां तेज रफ्तार हाईवा और ट्रेलर के बीच आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों के ड्राइवर केबिन में ही फंस गये। इस दौरान दोनों गाड़ियों में आग लगने से दोनों वाहनों के ड्राइवरों की जिंदा जलने से मौत हो गई।

ये हादसा घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि घरघोड़ा से कुडुमकेला मार्ग पर ये हादसा घटित हुआ। जहां तेज रफ्तार हाइवा और ट्रेलर के बीच आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गयी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में दोनों वाहनों में आग लग गई। इस दौरान दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों के केबिन में ड्राइवर फंस गए। जिसके कारण उन्हें बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिल सका। जिससे दोनों गाड़ी में ही फंसकर आग की चपेट में आ गये।

इस हादसे की जानकारी के बाद पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए दमकल वाहनों की मदद ली गई। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

See also  Breaking News : राजस्व न्यायलय में विवाद का मामला, हटाए गए रायगढ़ तहसीलदार अग्रवाल