Allahabad High Court decision on parole of Atiq Ahmed sons Umar and Ali Ahmed
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अतीक अहमद के बेटों उमर और अली अहमद की पैरोल अर्जी मंजूर की।

टीआरपी डेस्क। बिहार की राजनीति में पिछले 24 घंटों से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद स्पष्ट किया है कि वे राज्यसभा जाना चाहते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने संकेत दिए हैं कि वे मुख्यमंत्री पद छोड़ने का मन बना चुके हैं और जल्द ही अपनी नई भूमिका की घोषणा कर सकते हैं।

नीतीश का भावुक पोस्ट: “संसदीय जीवन की पुरानी इच्छा”
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनके संसदीय जीवन की शुरुआत से ही यह ख्वाहिश रही है कि वे संसद और विधानमंडल के सभी चारों सदनों के सदस्य बनें। उन्होंने जनता का आभार जताते हुए कहा कि दो दशकों तक उन्हें जो प्यार और समर्थन मिला, उसी के दम पर उन्होंने बिहार की सेवा की। उन्होंने कहा कि इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ। उन्होंने यह भी साफ किया कि राज्य में बनने वाली नई सरकार को उनका पूरा समर्थन और मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

See also  2025 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ेगी : BJP

निशांत कुमार की एंट्री और समर्थकों का हंगामा
इस बड़े बदलाव के साथ ही नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। माना जा रहा है कि उन्हें पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है या वे अपने पिता की राजनीतिक विरासत संभालेंगे। इस खबर के फैलते ही पटना में मुख्यमंत्री आवास के बाहर भारी संख्या में समर्थक जमा हो गए और नारेबाजी की। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।