IPL 2026 New Schedule: अहमदाबाद: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें सीजन की शुरुआत अब 28 मार्च 2026 से होगी। यह जानकारी आधिकारिक ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने दी है।

इसकी जानकारी रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए भारत और न्यूजीलैंड के टी-20 विश्व कप फाइनल मुकाबले के दौरान दी गई। पहले इस सीजन की शुरुआत 26 मार्च से होने वाली थी, लेकिन कुछ प्रशासनिक कारणों के चलते इसमें बदलाव किया गया है।

IPL 2026 New Schedule: विधानसभा चुनावों के कारण बदली तारीख

आईपीएल 2026 के शेड्यूल में बदलाव का मुख्य कारण देश के कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए टूर्नामेंट की शुरुआत दो दिन आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। जिन राज्यों में चुनाव होने हैं उनमें तमिलनाडु, केरल, असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं।

See also  जशपुर-कोरिया में 8, रायपुर में 13 डिग्री पहुंचा रात का तापमान, हवा की दिशा बदलने से छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड

IPL 2026 New Schedule: बेंगलुरु में होगा ओपनिंग और फाइनल मुकाबला

कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संतोष मेनन ने पुष्टि की है कि इस सीजन का पहला मैच और फाइनल मुकाबला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल की परंपरा के अनुसार ओपनिंग और फाइनल मैच डिफेंडिंग चैंपियन के घरेलू मैदान पर ही आयोजित किए जाते हैं।

IPL 2026 New Schedule: आरसीबी के कुछ मुकाबले रायपुर में

पिछले सीजन की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस बार अपने सात घरेलू मैचों में से पाँच मुकाबले बेंगलुरु में खेलेगी, जबकि दो मैच शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। पिछले सीजन में आरसीबी ने फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था।

IPL 2026 New Schedule: फाइनल 31 मई को होने की संभावना

आईपीएल नीलामी के दौरान दिसंबर में अबू धाबी में फ्रेंचाइजियों को संकेत दिया गया था कि टूर्नामेंट 26 मार्च से 31 मई तक चल सकता है। अब शुरुआत 28 मार्च से होगी, लेकिन फाइनल की संभावित तारीख 31 मई 2026 ही रहने की उम्मीद है, क्योंकि बड़े टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले आमतौर पर रविवार को आयोजित किए जाते हैं।

See also  बेमौसम बारिश से फसलें हो रही बर्बाद ठंड बढ़ने से जन-जीवन अस्त व्यस्त