भोपाल। मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायकों को रविवार को जयपुर से भोपाल लाया गया। एयरपोर्ट पर उतरे विधायकों ने विक्ट्री साइन दिखाया। वहीं मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कल होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले कैबिनेट की बैठक बुलाई है तो बीजेपी ने पार्टी विधायकों को व्हिप जारी कर पार्टी के पक्ष में वोट डालने को कहा है।

जयपुर से भोपाल लाए गए सभी कांग्रेस विधायकों को एक साथ रखे जाएंगे। आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन ने कहा है कि मध्यप्रदेश विधानसभा में 16 मार्च को कांग्रेस सरकार का शक्ति परीक्षण होगा।
इधर मुख्यमंत्री ने रविवार को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक थोड़ी देर में शुरू हो सकती है। ऐसी संभावना है कि इसमें राज्यपाल द्वारा शनिवार देर रात को मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र पर विचार किया जाएगा।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  10 साल की भारतीय-अमेरिकी लड़की को डोनाल्ड ट्रंप ने किस वजह से किया सम्मानित, जानिए पूरी खबर

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।