रायपुर। राजधानी रायपुर के जोन 10 अमलीडीह के दफ्तर से निजी बिल्डर की एक ले आउट फाइल चोरी चली गई है। यह फ़ाइल जोन कार्यालय से निगम मुख्यालय के बजाय सीधे नगर निवेश विभाग जो आवास एवं पर्यावरण विभाग के अधीन भेज दी गई। निगम मुख्यालय का अमला इसे चोरी होना बता रहा है।
मिली जानकारी मुताबिक जोन 10 के अंतर्गत 69 भूखंड की फाइल गुम गई है, जो लगभग 100 एकड़ जमीन की है। यह मामला सामने आते ही जोन कमिश्नर को मुख्यालय अटैच किया गया है।
बताया गया है कि बोरियाकला इलाके के ओम नगर, साईं नगर, बिलाल नगर क्षेत्र की फाइल गायब हो गई है। बिल्डर की ओर से जमा फाइल जोन कार्यालय से निगम मुख्यालय न भेज कर सीधे टाउन एंड कंट्री प्लानिंग को भेज दी गई। यह मामला सामने आते ही कमिश्नर ने जांच के आदेश देते हुए जोन कमिश्नर को बदल दिया है। जोन कमिश्नर का कहना है कि मुख्यालय से जोन को शिकायत मिली थी। इस पर सभी जोन को पत्र भेजा जा रहा है और एफआईआर भी कराई जा रही है।



