टीआरपी डेस्क। अक्षय तृतीया के ठीक पहले सोने की कीमतों ने आम आदमी के पसीने छुड़ा दिए हैं। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मची हलचल के बीच आज यानी 17 अप्रैल की सुबह देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गई है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ग्लोबल मार्केट में डॉलर की स्थिति ने पीली धातु की चमक को और तेज कर दिया है।

बड़े शहरों में आज क्या हैं रेट?

आज सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 1,55,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। गौरतलब है कि एक दिन पहले कीमतों में मामूली गिरावट देखी गई थी, लेकिन आज फिर बाजार उछाल के साथ खुला है।

शहर22 कैरेट सोने का भाव (₹)24 कैरेट सोने का भाव (₹)
दिल्ली1,42,7601,55,730
मुंबई1,42,6101,55,580
चेन्नई1,43,6101,56,670
कोलकाता1,42,6101,55,580
भोपाल/जयपुर1,42,7601,55,730

चांदी की चमक पड़ी फीकी

बता दें कि जहां सोना रिकॉर्ड तोड़ रहा है, वहीं चांदी की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की गई है। 17 अप्रैल की सुबह चांदी का भाव गिरकर 2,69,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो हाजिर सोना 4,809.16 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है, जबकि चांदी 79.61 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

See also  महाराष्ट्र के 22वें राज्यपाल बने रमेश बैस, शपथ ग्रहण समारोह शामिल हुए CM एकनाथ शिंदे

ज्वेलरी बनवाने का क्या है गणित?

दरअसल, अगर आप 10 ग्राम की गोल्ड ज्वेलरी बनवाने की सोच रहे हैं, तो सिर्फ सोने की कीमत ही काफी नहीं है। आपको अपनी जेब का बजट कुछ इस तरह समझना होगा
आमतौर पर यह ज्वेलरी के डिजाइन के हिसाब से 8% से 20% तक होता है। कुल कीमत पर 3% का जीएसटी अलग से देना होगा।

विशेषज्ञों का कहना है कि रायपुर के सदर बाजार और देश के अन्य बड़े सराफा बाजारों में अक्षय तृतीया की बुकिंग शुरू हो चुकी है। अगर आप भी खरीदारी का मन बना रहे हैं, तो कीमतों पर पैनी नजर रखें क्योंकि अंतरराष्ट्रीय संकेत अभी और बढ़त की ओर इशारा कर रहे हैं।