टीआरपी डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में झाड़ग्राम जिले से भाजपा के लिए उत्साहजनक खबरें आ रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान जिस झाड़ग्राम जिले में रुककर स्थानीय स्वाद झालमुड़ी का आनंद लिया था,
वहां की सभी 3 विधानसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। यह जिला कभी तृणमूल कांग्रेस और वामपंथियों का गढ़ माना जाता था, लेकिन शुरुआती रुझान यहां बड़े राजनीतिक बदलाव की ओर इशारा कर रहे हैं।
झाड़ग्राम जिले की तीनों सीटों पर भाजपा की यह बढ़त स्थानीय आदिवासी समीकरणों और सत्ता विरोधी लहर का परिणाम मानी जा रही है।
पीएम मोदी की उस अनौपचारिक मुलाकात और जनता से सीधे जुड़ाव ने यहां मतदाताओं के बीच गहरा प्रभाव छोड़ा है। हालांकि मतगणना अभी जारी है और अंतिम परिणामों के लिए कुछ और घंटों का इंतजार करना होगा, लेकिन फिलहाल झाड़ग्राम में कमल खिलता नजर आ रहा है।



