NMDC Tender Scam: बस्तर के किरंदुल-बचेली में एनएमडीसी (NMDC) के सीएसआर फंड को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और जिला पंचायत सदस्य तुलिका कर्मा ने टेंडर प्रक्रिया पर सीधा हमला बोला है। उनका आरोप है कि करोड़ों के ठेके बाहरी लोगों को बांटे जा रहे हैं। स्थानीय ठेकेदार बस हाथ मलते रह गए हैं।

चुनिंदा लोगों के लिए लिमिटेड टेंडर का खेल

सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में तुलिका कर्मा ने एनएमडीसी प्रबंधन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि 20 से 40 करोड़ के काम के लिए खुली निविदा क्यों नहीं निकाली गई? लिमिटेड टेंडर के जरिए कुछ खास लोगों को फायदा पहुँचाया जा रहा है। नियमों की अनदेखी करके काम चहेतों को बांटे गए हैं।

विधायक और सांसद पर कमीशनखोरी का आरोप

तुलिका कर्मा यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने सीधे क्षेत्रीय विधायक चैतराम अटामी, प्रभारी मंत्री और सांसद पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बाहरी ठेकेदारों को काम दिलाने के बदले कमीशन का खेल चल रहा है। बस्तर के स्थानीय ठेकेदारों की मेहनत पर बाहरी लोग कुंडली मारकर बैठे हैं। उन्होंने साफ़ कहा कि अगर जल्द जांच नहीं हुई, तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगी।

See also  CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर हल्की बारिश के आसार, बलौदाबाजार में तापमान 43 डिग्री के पार

ठेकेदारों में भी भारी गुस्सा

सिर्फ तुलिका कर्मा ही नहीं, किरंदुल कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने भी मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने एनएमडीसी के आला अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर पारदर्शिता की मांग की है। स्थानीय ठेकेदारों का कहना है कि उन्हें काम से दूर रखना अन्याय है। अब देखना यह है कि एनएमडीसी प्रबंधन इन सवालों का जवाब देता है या खामोशी साधे रखता है। बस्तर के गलियारों में अब इस टेंडर कांड की चर्चा जोरों पर है।