बलौदाबाजार-भाटापारा। कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम खर्वे में चार महीने से हो रही रहस्यमयी मौतों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पूरे प्रदेश को दहला देने वाले इस मामले में गांव का ही दुकानदार रामसहाय जायसवाल सीरियल किलर निकला। उसने छोटी-छोटी रंजिश, चारित्रिक संदेह और टोना-टोटके के शक में शराब में जहर मिलाकर 8 लोगों की हत्या कर दी।

पहले कुत्ते पर किया जहर का ट्रायल

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने पहले एक कुत्ते पर सुहागा नामक जहरीले पदार्थ का परीक्षण किया। सफल होने पर उसने परिचित ग्रामीणों को निशाना बनाना शुरू किया। वह लोगों को शराब पिलाता और मौका मिलते ही उसमें जहर मिला देता था।

शक से बचने के लिए खुद ले जाता था अस्पताल

हैरानी की बात ये है कि आरोपी किसी को शक न हो, इसलिए बीमार पड़े लोगों को खुद अस्पताल ले जाता था। कई मामलों में वह उनके कफन-दफन और अंतिम संस्कार में भी शामिल होता था। इसी वजह से लंबे समय तक किसी को उस पर संदेह नहीं हुआ।

See also  Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठिठुरन, आज भी कुछ क्षेत्रों में हो सकती है हल्की बारिश

फरवरी से मई तक 8 मौतें, गांव में दहशत

खर्वे गांव में 6 फरवरी से 14 मई 2026 के बीच 8 लोगों की संदिग्ध मौत हुई थी। लगातार हो रही मौतों से गांव में दहशत फैल गई थी। 6 जून को ग्रामीणों ने एसडीओपी कसडोल को आवेदन देकर रामसहाय पर शक जताया। इसके बाद पुलिस ने सात शवों को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रायपुर भेजा।

इन 8 लोगों को बनाया शिकार, एक की बची जान

6 फरवरी: बद्री पटेल – गाली-गलौज और शराब को लेकर विवाद
20 फरवरी: बुठालु साहू – समाज को गाली देने और चुनावी विवाद का बदला
12 मार्च: छत्तु साहू – पत्नी पर बुरी नजर रखने के संदेह में हत्या
20 मार्च: बुधराम जायसवाल – जमीन और सामाजिक रंजिश
31 मार्च: विनोद कुमार साहू – लगातार अपमान का बदला
28 अप्रैल: गजानंद मांझी – टोना-टोटका करने के शक में हत्या
29 अप्रैल: चैतुराम साहू – 50 हजार के कर्ज से छुटकारा पाने के लिए
14 मई: महेतरू राम साहू – चुनावी रंजिश और ताने मारने पर हत्या

See also  कोरोना इफेक्टः अगर वैक्सीन नहीं बनी तो ओलिंपिक होना मुश्किल, बेघर हुए लोगों को खेलगांव में रखने की मांग उठी

इसके अलावा कार्तिक कुम्हार को भी जहर मिली शराब पिलाई थी, लेकिन समय पर इलाज से उसकी जान बच गई।

पुलिस को गुमराह करता रहा, फिर कबूला जुर्म

शुरुआत में आरोपी ने पुलिस को गुमराह किया और खुद को निर्दोष बताया। लेकिन तकनीकी साक्ष्यों, ग्रामीणों के बयान और सख्त पूछताछ के बाद वह टूट गया और एक-एक हत्या कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 8 हत्या और 1 हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।