रायपुर। पिछले ढेड़ साल से फरार शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालक चितरंजन राजपूत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी द्वारा सार्वजनिक वितरण की खाद्य सामग्री का गबन किया गया था। जिसका खुलासा होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।

आरोपी ने रायपुर के शंकर नगर शासकीय राशन दुकान से 21 सितंबर को चावल 206.61 क्विटल, शकर 1.25 क्विटल, नमक 1.74 क्विटल एवं 200 लीटर केरोसीन को गबन किया था। इस घटना के बाद आरोपी फरार चल रहा था, मुखबीर की सूचना के आधार पर आरोपी को सरायपाली से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ करने पर आरोपी चितरंजन राजपूत ने सार्वजनिक वितरण की खाद्य सामग्री का गबन करना स्वीकार किया है। आरोपी को न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

See also  Big Breaking : स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, कई प्राचार्य समेत 183 कर्मचारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…