CG Weather Update

टीआरपी डेस्क। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर अब पूरे राज्य में साफ दिखाई दे रहा है। राजधानी रायपुर में शनिवार को जोरदार बारिश हुई जिससे कई निचले इलाकों में पानी भर गया। बिलासपुर और बस्तर संभाग के कुछ जिलों में भी अच्छी बारिश हुई है। हालांकि इस बार कुल बारिश सामान्य से 46 प्रतिशत कम दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 2 दिनों में मध्य और दक्षिण हिस्से के कुछ जिलों में जमकर बादल बरसेंगे।

यहां सबसे ज्यादा बरसे बादल

राज्य में शनिवार को कई जगह झमाझम पानी बरसा है। सबसे ज्यादा 14 सेंटीमीटर बारिश बड़े बचेली में दर्ज की गई। इसके बाद ओरछा में 7 सेंटीमीटर पानी गिरा। अधिकतम तापमान रायपुर में 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सबसे कम तापमान राजनांदगांव में 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई अन्य शहरों में भी 2 से 6 सेंटीमीटर तक पानी गिरा है जिससे गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

See also  IMD Weather Update Today: बंगाल की खाड़ी में बन रहा है लो प्रेशर, छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान, जानें IMD अपडेट

तेज आंधी और तूफान का बड़ा खतरा

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में मौसम काफी खराब हो सकता है। सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर, दुर्ग, बेमेतरा और कबीरधाम जिलों में तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। यहां हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। इन इलाकों के लिए अगले 3 घंटों का बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुछ अन्य जिलों में भी बारिश की चेतावनी जारी हुई है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा हाल

राजधानी रायपुर में बीती रात हुई बारिश के बाद रविवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज भी बादल गरजने और तेज हवा के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है। आज दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

See also  डीएमएफ घोटालाः ठेकेदार मनोज द्विवेदी गिरफ्तार, IAS रानू साहू के लिए करोड़ों की वसूली का है आरोप