टीआरपी डेस्क। पंडवानी गायिका पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव गनियारी लाया जा चुका है। उनके परिवार, शिष्यों और ग्रामीणों द्वारा अंतिम संस्कार की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

गनियारी में अंतिम दर्शन का सिलसिला

तीजन बाई के पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने के बाद वहां अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं। इस दुखद घड़ी में उनके अंतिम दर्शन के लिए शिष्यों, ग्रामीणों के साथ-साथ कई राजनीतिक और सामाजिक प्रतिनिधि भी पहुंच रहे हैं। गनियारी में दुर्ग कलेक्टर, एसएसपी और प्रशासन के अन्य उच्च स्तरीय अधिकारी भी मौजूद हैं। गांव में शोक की लहर है और हर कोई नम आंखों से अपनी प्रिय कलाकार को नमन कर रहा है।

11 बजकर 30 मिनट पर मुक्ति धाम प्रस्थान

जानकारी के अनुसार, अब से कुछ देर बाद उनका पार्थिव शरीर मुक्ति धाम के लिए ले जाया जाएगा। वहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर को पंचतत्व में विलीन किया जाएगा। रायपुर एम्स में करीब 38 दिनों तक चले लंबे इलाज के बाद रविवार सुबह इस महान कलाकार ने अंतिम सांस ली थी।

See also  कांग्रेस में नोटिस, निष्कासन और घर वापसी कमाई उद्योग- संजय श्रीवास्तव

प्रदेश भर में शोक का माहौल

तीजन बाई ने पंडवानी को वैश्विक स्तर पर जो पहचान दिलाई है, उसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। उनके निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने एम्स पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी। आज पूरे प्रदेश में कला प्रेमियों के बीच गहरा दुख है और हर कोई उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहा है।