PHQ CG
CG News : प्रशिक्षण के लिए 526 प्रशिक्षु SI के पोस्टिंग आदेश जारी, देखें लिस्ट…

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में पदोन्नति का इंतजार कर रहे अफसरों के लिए बड़ी खबर है। पुलिस मुख्यालय PHQ ने 61 सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत करने की योग्यता सूची जारी की है। DGP अरुण देव गौतम ने आदेश जारी किया है। सभी 61 अधिकारी 2013 बैच के सब इंस्पेक्टर हैं।

61 SI को मिली इंस्पेक्टर की पदोन्नति

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार, निर्धारित मानकों और विभागीय प्रक्रिया के तहत चयनित 61 सब इंस्पेक्टरों को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत किया जाएगा।

लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे अधिकारियों में आदेश जारी होने के बाद खुशी का माहौल है।

आगे नियमानुसार होगी पदस्थापना

PHQ के अनुसार पदोन्नति की आगामी प्रक्रिया विभागीय नियमों के अनुसार पूरी की जाएगी। इसके बाद चयनित अधिकारियों को औपचारिक पदोन्नति आदेश जारी कर नई पोस्टिंग दी जाएगी। देखें आदेश:

See also  तबादले पर भेजे गए डेढ़ दर्जन तहसीलदारों को हाईकोर्ट से मिला स्टे, नियम-कायदों को ताक पर रखकर स्थानांतरण करने का लाभ मिल रहा इन अफसरों को…