टीआरपी डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी ने रॉकेट जैसी रफ्तार पकड़ ली है। आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी टीसीएस (TCS) के शानदार तिमाही नतीजों और ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेतों ने बाजार में चौतरफा हरियाली ला दी है।

बाजार खुलते ही सेंसेक्स 750 अंक उछला, निफ्टी 24,150 के पार

बता दें कि शुक्रवार सुबह जैसे ही ट्रेडिंग की घंटी बजी, बाजार में चौतरफा खरीदारी (लिवाली) शुरू हो गई। देखते ही देखते बीएसई (BSE) का सेंसेक्स 750 अंकों से ज्यादा की भारी बढ़त के साथ खुला। वहीं, एनएसई (NSE) का निफ्टी भी 24,150 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया।

शुरुआती 15 मिनट के भीतर ही दोनों सूचकांकों में करीब 0.85 फीसदी की मजबूती आ गई थी। इस पूरी तेजी की कमान आईटी इंडेक्स ने संभाल रखी थी, जो बाजार खुलते ही 2 प्रतिशत से ज्यादा दौड़ गया।

डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, कच्चे तेल में गिरावट से मिली राहत

गौरतलब है कि वैश्विक तनाव के बीच भारतीय करेंसी के लिए भी शुक्रवार की सुबह अच्छी खबर लेकर आई। डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे मजबूत होकर 95.32 के स्तर पर पहुंच गया।

See also  सरकार ने बीज निगम को बनाया एजेंसी, भंडार क्रय नियम में किया संशोधन, जारी हुई अधिसूचना

बाजार को मजबूत करने वाले अन्य बड़े फैक्टर्स:

क्रूड ऑयल में नरमी: ब्रेंट क्रूड वायदा 0.35% की गिरावट के साथ 77.75 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था को बड़ी राहत मिली है।

कमजोर हुआ डॉलर: ग्लोबल मार्केट में डॉलर इंडेक्स 0.25% गिरकर 100.64 पर आ गया।

विदेशी निवेशकों की हलचल: हालांकि, एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 532.86 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे, लेकिन घरेलू खरीदारों ने इसकी कसर पूरी कर दी।

बुधवार के झटके के बाद शानदार रिकवरी

मैदानी एक्सपर्ट्स का कहना है कि बुधवार को आई भारी गिरावट के बाद निवेशक थोड़े सहमे हुए थे। गुरुवार को बाजार ने संभलने की कोशिश की और मामूली सुधार दिखाया। लेकिन शुक्रवार को टीसीएस के नतीजों ने गेम चेंजर का काम किया।

एशियाई बाजारों से मिले दमदार संकेत

भारतीय बाजार को रफ्तार देने में विदेशी बाजारों का भी बड़ा हाथ रहा। शुक्रवार सुबह एशियाई बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली:

  • जापान का टॉपिक्स (Topix): 0.9 प्रतिशत की मजबूत बढ़त।
  • हांगकांग का हैंगसेंग (Hang Seng): 0.8 प्रतिशत की तेजी।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट: 0.5 प्रतिशत का उछाल।
  • ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200: 0.4 प्रतिशत की मजबूती।
See also  जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में ग्रामीणों को तारीख दर तारीख,जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने महीनों इंतजार