Dark rain clouds over green agricultural fields in Madhya Pradesh during heavy monsoon spell.
Monsoon becomes active in Madhya Pradesh; heavy rain alert issued for several districts.

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर शुरू हो चुका है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के श्योपुर, मंदसौर, रतलाम, आलीराजपुर और पन्ना जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन 5 जिलों में अगले 24 घंटे में 4 इंच तक बारिश होने की संभावना है। वहीं भोपाल और इंदौर समेत 50 से अधिक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

राज्य में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। इससे पहले गुरुवार को भी 25 से अधिक जिलों में तेज और हल्की बारिश दर्ज की गई थी। इस दौरान टीकमगढ़ जिले में सबसे ज्यादा 1.5 इंच बारिश दर्ज हुई। इसके अलावा धार, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सागर, सतना, भोपाल और सीहोर समेत कई अन्य इलाकों में भी मौसम सुहावना बना रहा और रुक-रुक कर बौछारें पड़ती रहीं।

See also  CG Weather Update:जानिए आज कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम

प्रदेश में बारिश के आंकड़े

मध्य प्रदेश में इस साल मानसून ने 24 जून को प्रवेश किया था। तब से लेकर अब तक प्रदेश में औसतन 12.8 इंच यानी 325.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। हालांकि यह आंकड़ा सामान्य औसत 14.1 इंच यानी 359.6 मिमी से लगभग 10 प्रतिशत कम है। राहत की बात यह है कि पिछले 3 दिनों में बारिश की कमी में सुधार हुआ है। 20 जुलाई को जहां बारिश की कमी 17 प्रतिशत थी, वहीं अब यह घटकर 10 प्रतिशत पर आ गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 13 प्रतिशत और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 6 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान और चेतावनी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर बने नमी के दबाव और मानसूनी तंत्र की वजह से मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं। मौसम विभाग ने श्योपुर, मंदसौर और पन्ना जैसे अलर्ट वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेषकर निचले इलाकों में पानी भरने की आशंका को देखते हुए स्थानीय प्रशासन को भी अलर्ट पर रखा गया है।

See also  कन्या-पूजन मातृ-शक्ति की आराधना का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसानों और नदियों पर बारिश का असर

प्रदेश में मानसून एक्टिव हैं। जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। जलाशयों और बांधों के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। संभावना जताई जा रही है कि, जुलाई और अगस्त में मानसून की झड़ी ऐसे ही रही तो, आने वाले समय में एमपी के कई जिलों में पानी की समस्या दूर हो सकती है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

  1. मध्य प्रदेश में किन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है?
    श्योपुर, मंदसौर, रतलाम, आलीराजपुर और पन्ना जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
  2. मध्य प्रदेश में अब तक कुल कितनी बारिश हुई है?
    प्रदेश में अब तक औसतन 12.8 इंच यानी 325.1 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है।
  3. मध्य प्रदेश में सामान्य से कितनी कम बारिश दर्ज की गई है?
    राज्य में फिलहाल सामान्य से 10 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।
  4. भोपाल और इंदौर में मौसम कैसा रहेगा?
    भोपाल और इंदौर समेत 50 से अधिक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
  5. मध्य प्रदेश में इस साल मानसून कब आया था?
    मध्य प्रदेश में इस वर्ष मानसून ने 24 जून को दस्तक दी थी।
See also  Income Tax Notice: 5 हज़ार की नौकरी, 1.20 करोड़ का टैक्स नोटिस! सफाईकर्मी के पैन कार्ड से हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा