दिल्ली में नितिन नबीन से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सरकार-संगठन में समन्वय और विकास कार्यों पर चर्चा
दिल्ली में नितिन नबीन से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सरकार-संगठन में समन्वय और विकास कार्यों पर चर्चा

CM Vishnu Deo Sai: नई दिल्ली/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से सौजन्य भेंट की। शिष्टाचार मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ के विकास, सुशासन, संगठनात्मक समन्वय और जनहित से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इस दौरान सीएम साय ने प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों तथा केंद्र-राज्य समन्वय से आगे बढ़ रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी भी साझा की।

दिल्ली से लौटने के बाद माना एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री अपने तीन दिवसीय दिल्ली प्रवास को सफल और सार्थक बताते हुए कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से आत्मीय मुलाकात के दौरान बस्तर के पद्मश्री सम्मानित विभूतियों, बस्तर पंडुम के विजेताओं और मांझी चालकी सहित जनजातीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति भवन का दौरा किया। उन्होंने कहा कि पहली बार राष्ट्रपति भवन में जनजातीय समाज के इतने बड़े प्रतिनिधिमंडल का स्वागत हुआ, जहां राष्ट्रपति ने सभी का सम्मान किया और अपने हाथों से भोजन परोसकर आत्मीयता दिखाई।

See also  CG Politics: लोकसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन को मिली छत्‍तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी की जिम्मेदारी,नीतीश सरकार में हैं मंत्री

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात में उन्होंने नक्सलमुक्ति के बाद बस्तर में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही बस्तर के 461 अविद्युतीकृत गांवों के विद्युतीकरण, राजनांदगांव में प्रस्तावित यूरिया संयंत्र, प्रदेश में आयुर्वेद का एम्स स्थापित करने तथा आगामी लखपति दीदी सम्मेलन में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इन सभी विषयों पर सकारात्मक आश्वासन दिया है।