भारतीय बेटियों के मुक्के से बरस रहा सोना, प्रीति के बाद प्रिया ने भी मारा गोल्डन पंच, बॉक्सिंग से आए चार गोल्ड
भारतीय बेटियों के मुक्के से बरस रहा सोना, प्रीति के बाद प्रिया ने भी मारा गोल्डन पंच, बॉक्सिंग से आए चार गोल्ड

Commonwealth Games 2026: ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय मुक्केबाजों ने इतिहास रच दिया है। भारत ने पहली बार एक ही गेम्स में 5 बॉक्सिंग गोल्ड जीत लिए। साक्षी चौधरी के बाद प्रिया घणघस ने भी अपनी-अपनी फाइनल बाउट जीतकर गोल्ड हासिल कर लिए हैं।

साक्षी चौधरी ने 51 किलोग्राम वर्ग के खिताबी मैच में इंग्लैंड की रूबी व्हाइट के खिलाफ 5-0 से जीत हासिल की। प्रिया घणघस ने कनाडा की मैरी-बथूल अल-अहमदियेह को दी मात अगले मुकाबले में, प्रिया घणघस ने कनाडा की मैरी-बथूल अल-अहमदियेह को 4-1 से मात दी। अरुंधति चौधरी ने 70kg वर्ग में इंग्लैंड की कैंथले रीड को 5-0 से हराया।

प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया को गोल्ड, जदुमणि ने जीता सिल्वर

महिलाओं के 54 किग्रा फाइनल में प्रीति पवार ने कनाडा की स्कारलेट सवाना डेलगाडो को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, महिलाओं के 57 किग्रा फाइनल में जैस्मिन लंबोरिया ने माइकेला वॉल्श को हराकर देश के लिए एक और स्वर्ण पदक हासिल किया। पुरुषों के 55 किग्रा फाइनल में मुक्केबाज जदुमणि सिंह मांदेंगबाम को ऑस्ट्रेलिया के जे डिक्सन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जिसके चलते उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

See also  Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को 15 मिनट में 2 गोल्ड: जूडो में अस्मिता-हर्ष चैंपियन, पदक तालिका में इंडिया को अब तक 19 मेडल

पैरा एथलेटिक्स में ऐतिहासिक सफलता

गोला फेंक (शॉट पुट) स्पर्धा के एफ57 वर्ग में भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया। सोमन राणा (13.40 मीटर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। शुभम जुयाल (13.28 मीटर) ने शानदार थ्रो के साथ रजत पदक अपने नाम किया।

ट्रिपल जंप में प्रवीण और सेल्वा का कमाल

ग्लासगो में आयोजित पुरुषों की ट्रिपल जंप स्पर्धा के फाइनल में भारत के प्रवीण चित्रवेल ने 16.58 मीटर की अपनी सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ सिल्वर मेडल जीता। वहीं, साथी एथलीट सेल्वा प्रभु थिरुमारन ने 16.52 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।