महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा शहर स्थित भीतर कोट निवासी एक व्यक्ति ने शराब के धोखे सेनेटाइजर पी लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन अस्पताल लेकर भागे। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

भीतर कोट निवासी आलोक कुमार अहिरवार (54) ने घर में रखे सेनेटाइजर को शराब समझ कर पी लिया। थोड़ी देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई। चीखते हुए परिजनों को सेनेटाइजर पीने बात बताई। इस पर परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन यहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने आलोक कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। आलोक के चार पुत्र और एक पुत्री है। घटना के बाद से परिजनों को रो रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, परिजनों का कहना था सेनेटाइजर का गलती से सेवन करने से जान चली गई।

केरल में भी सेनेटाइजर पीने से एक की मौत

केरल में गलती से शराब समझकर कथित तौर पर सेनिटाइजर पीने वाले एक कैदी की जिला अस्पताल में मौत हो गयी। जेल अधिकारियों ने बताया कि 18 फरवरी से रिमांड कैदी के तौर पर यहां जेल में बंद रमनकुट्टी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह जेल में बेहोश हो गया था।

See also  Impact Of News : घटिया सड़क निर्माण की खबर लगी तब प्रशासन ने लिया संज्ञान, खराब हिस्सों को उखाड़ने की कार्रवाई शुरू, दोषियों पर गिरेगी गाज

एक वरिष्ठ जेल अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि, हमें संदेह है कि वह बोतल में भरा सेनिटाइजर पी गया जो राज्य सरकार के निर्देशानुसार जेल परिसर में (कैदियों द्वारा) बनाये जाता है। अधिकारियों ने कहा कि वह रात को सामान्य था लेकिन अगली सुबह 10:30 बजे के करीब बेहोश हो गया।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।