Dark monsoon clouds and strong winds over a landscape in Chhattisgarh during a weather alert
The Meteorological Department issued a nowcast alert for thunderstorms, rain, and strong winds in 19 districts of Chhattisgarh.

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ के 29 जिलों में रविवार शाम तक बारिश के साथ आकाशीय बिजली और तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने जिला स्तर पर वेदर रिपोर्ट जारी किया है।

इसके मुताबिक कुछ हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अचानक तेज हवा भी चल सकती है। यह पूर्वानुमान शाम 5:42 बजे तक मान्य है।

इन 29 जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में मौसम खराब होने की संभावना है।

गरज-चमक के साथ चल सकती है तेज हवा

नाउकास्ट के मुताबिक इन जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना है। इस दौरान अचानक 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने यह दोपहर 2:42 बजे जारी किया है। इसमें दिए गए मौसम पूर्वानुमान की वैधता शाम 5:42 बजे तक है।

See also  अनुकंपा नियुक्ति के निर्देशों का कड़ाई से करें पालन, GAD ने जारी की गाइडलाइन