Rapist made to wear garland of shoes: कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और गर्भपात का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कैफे में काम करने वाली युवती के साथ आरोपी युवक ने बार-बार रेप किया। युवती दोबारा गर्भवती होने पर आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी को पकड़कर जूतों की माला पहनाई और पीटते हुए थाने ले गए।

भानुप्रतापपुर के एक कैफे में काम करने वाली युवती का आरोप है कि कैफे संचालक असलम खान ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। पहली बार प्रेग्नेंट होने पर आरोपी ने युवती का गर्भपात करा दिया। दोबारा गर्भवती होने पर युवती ने शादी की मांग की तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया और फिर से गर्भपात के लिए दबाव बनाने लगा।

परेशान युवती ने इसकी जानकारी अपने समाज के लोगों को दी। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग एकजुट हो गए। लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे चप्पल-जूतों की माला पहनाकर पूरे इलाके में घुमाया और भानुप्रतापपुर थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। थाने में दोनों पक्षों के लोग जमा हो गए, जिससे थोड़ी देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।

See also  कौशल मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों के 178 ट्रेनिंग पार्टनरों को किया ब्लैक लिस्ट, करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप

पुलिस का बयान

ASP संदीप पटेल ने बताया कि पीड़िता का कथन लिया जा रहा है। युवक के साथ मारपीट की घटना की भी जांच की जाएगी। जांच के बाद विधिवत कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता की शिकायत पर रेप, गर्भपात और अन्य धाराओं में केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

उल्लेखनीय है कि आरोपी और पीड़िता अलग-अलग समुदाय से हैं, जिसके कारण मामला और तूल पकड़ गया है।

FAQ – युवक को जूते की माला पहनाकर घुमाया

सवाल: कांकेर का यह मामला कहां का है?

यह मामला कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के एक कैफे से जुड़ा है।

सवाल: युवक पर क्या आरोप लगे हैं?

कैफे संचालक पर शादी का झांसा देकर युवती से बार-बार दुष्कर्म करने, दो बार गर्भवती करने और गर्भपात के लिए दबाव बनाने का आरोप है।

सवाल: लोगों ने आरोपी के साथ क्या किया?

गुस्साए लोगों ने आरोपी की पिटाई की, उसे चप्पल-जूतों की माला पहनाकर पूरे इलाके में घुमाया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

See also  छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदी पर कायम किया नया रिकॉर्ड, इस साल लगभग 110 लाख मीट्रिक टन खरीदा गया धान

सवाल: पुलिस ने इस मामले में क्या कहा?

ASP संदीप पटेल ने कहा कि पीड़िता का बयान लिया जा रहा है और आरोपी के साथ मारपीट की भी जांच होगी। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सवाल: यह मामला क्यों गरमा गया?

आरोपी और पीड़िता अलग-अलग समुदाय से हैं। इसके कारण बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए और थोड़ी देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई थी।