रायपुर। राजधानी के मोवा में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को अवैध रूप से सैनिटाइजर बनाने वाली फर्म में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान प्रति 200 लीटर के कैमिकल से भरे 17 ड्रम जब्त किए गए।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी ने बताया कि गोसेवा संगठन रायपुर से सूचना मिली थी कि मोवा क्षेत्र में अवैध रूप से सैनिटाइजर का निर्माण धड़ल्ले से चल रहा है। विभाग की टीम ने जब फर्म में छापा मारा तो वहां अवैध रूप से सैनिटाइजर निर्माण किया जा रहा था।

वहीं 200-200 लीटर के 17 ड्रम कैमिकल से भरे हुए रखे थे। अधिकारी ने जब फर्म के मालिक मयूर सचदेव से बात की तो उसने बताया कि गोडाउन हर्ष विहार निवासी निलेश गुप्ता का है, जिसे किराए से लेकर वह यहां कैमिकल निर्माण कर रहा था।

आपको बता दें कि पिछले सप्ताह निलेश गुप्ता की दूसरी फर्म मोवा स्थित दाल मिल गोडाउन में भी अवैध रूप से सैनिटाइजर निर्माण किया जा रहा था। इस पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए फर्म को सील कर दिया था। कार्रवाई के दौरान औषधि निरीक्षक नीरज साहू, टेकचंद धीरहे, सुरेश कुमार साहू, नमूना सहायक राजेश सोनी और मोवा थाना पुलिस मौके पर मौजूद रही।

See also  आज का राशिफल 28 सितंबर- कन्या रा​शि वाले दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।