बिलासपुर। रतनजोत पौधे रोपण के मामले में लाखों की गड़बड़ी के आरोप में बीते दस मार्च को गिरफ़्तार हुए कृषि विभाग के संयुक्त संचालक आर के कश्यप को हाईकोर्ट ने गुरुवार को ज़मानत दे दी है।

हाईकोर्ट में आज वीडियो कॉंफ़्रेंसिंग से सुनवाई हुई थी। जस्टिस प्रशांत मिश्रा ने प्रकरण में पेश ज़मानत आवेदन की सुनवाई की और अभियुक्त की ओर से प्रस्तुत अधिवक्ताओं के तर्क से सहमत हुए ज़मानत पर रिहा किए जाने का आदेश दे दिया।

आरोपी आरके कश्यप भाजपा शासनकाल में तत्कालीन भाजपा सरकार में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के ओएसडी भी थे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

 

See also  Share Market: बाजार में भारी बढ़त, SENSEX 645 अंक उछला, NIFTY 11,300 के पार बंद