रायपुर/कटघोरा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक और बड़ी खबर है। कटघोरा में 7 और कोरोना के नए मरीज मिले है। ये सभी कटघोरा के उसी इलाके के रहने वाले हैं, जहां से 2 दिन पहले 7 मरीज मिले थे। सभी संक्रमित तबलीगी जमात के जुड़े हुए हैं।

देर रात आयी कोरोना की सैम्पल रिपोर्ट में 7 नये लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसी के साथ ही प्रदेश में मरीजों की संख्या बढ़कर अब 25 हो गयी है, अस्पताल में अभी फिलहाल 15 मरीजों का इलाज चल रहा है।

आपको बता दें कि कटघोरा के मस्जिद पारा इलाके में पिछले दिनों 7 कोरोना के नए मरीज मिलने के बाद पूरे इलाके में पूरी तरह लॉकडाउन कर दिया गया था। जिला प्रशासन की तरफ से संक्रमित लोगों के परिजनों और उनके संपर्क में आये लोगों का सैम्पल टेस्ट के लिए भेजा गया था, उन्ही में से ये 7 रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है उनमें 2 महिला और 5 पुरुष शामिल हैं। टेस्ट के बाद अब संक्रमित लोगों को एम्स लाने के तैयारी चल रही है। सुबह सभी प्रभावित लोगों को रायपुर एम्स लाया जाएगा।

See also  और ताकतवर हुई भारतीय वायु सेना, फ्रांस से तीन और राफेल भारत के लिए रवाना

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।