TRPDESK. कोरोना लॉकडाउन के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई है। दोपहर 12 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़कर प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री चर्चा करेंगे। बैठक में कोरोना वायरस के मद्देनजर लगाई गई लॉकडाउन को लेकर अहम फैसला लिया जा सकता है।

बता दें कि शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी ने चर्चा की। वहीं आज कैबिनेट की बैठक में सीएम भूपेश बघेल इसे लेकर प्रदेश के मंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे। मालूम होगा कि 14 अप्रैल को 21 दिन का लॉकडाउन खत्म हो रहा है। इस बीच कुछ राज्यों ने लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ा दी है।

आज मुख्यमंत्री इन सब बातों को लेकर कैबिनेट मंत्रियों से चर्चा करेंगे। वहीं संकेत यह भी मिल रहे हैं कि सरकार कुछ शर्तों पर लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ा सकती है। वहीं दुकानों को खोलने की अनुमति भी दे सकती हैं। फिलहाल सभी की निगाहे अब सीएम भूपेश बघेल की ​कैबिनेट की बैठक पर टिकी हुई है।

See also  सुप्रीम कोर्ट: राजनीति दल को निर्देश, 48 घंटे के भीतर वेबसाइट पर उम्मीदवारों के चयन का कारण अपलोड करे

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।