नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन हो गया है। वह लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे। पिछले महीने दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में उन्हें भर्ती कराया गया था। यूपी सरकार ने आनंद सिंह बिष्ट के निधन की पुष्टि की है।


यूपी के अडिशनल चीफ सेक्रटरी (होम) अवनीश अवस्थी ने बताया, ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का आज सुबह 10 बजकर 44 मिनट पर स्वर्गवास हो गया है। हम उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हैं।

उत्तराखंड में पौड़ी जिले के यमकेश्वर के ग्राम पंचूर निवासी आनंद सिंह बिष्ट (89) की बीते महीने ज्यादा तबीयत खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स लाया गया था। यहां उन्हें एम्स के एबी वॉर्ड में रखा गया था। गैस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही थी। रविवार को उनकी अचानक तबीयत फिर से खराब हो गई थी।

See also  IPL फेज 2: UAE में इस बीच हो सकते हैं आईपीएल के बाकी बचे मैच, जल्द हो सकता है तारीखों का ऐलान

आनंद सिंह बिष्ट को लंबे समय से लीवर और किडनी की समस्या थी। डॉक्टरों ने उनकी डायलिसिस भी की थी। पौड़ी में तबीयत खराब होने के बाद उन्हें पहले जॉलीग्रांट के हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने के बाद उन्हें एयर ऐंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया। यूपी सीएम के पिता उत्तराखंड में फॉरेस्ट रेंजर थे। वह 1991 में रिटायर हो गए थे। रिटायरमेंट के बाद से वह अपने गांव में आकर रहने लगे थे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।