रायपुर। कोरोना से जंग में अब राजधानी के डॉक्टर भी सामने आ रहे हैं। रायपुर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अब्बास नकवी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए डीजीपी डीएम अवस्थी को 500 एन-95 मास्क सौंपे।  डीजीपी अवस्थी ने डॉ. नकवी की इस पहल को बेहद सराहा और धन्यवाद दिया।

डीजीपी ने कहा कि इस मुश्किल समय में राजधानी के डॉक्टरों का काम बेहद सराहनीय है, जिन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के बारे में बेहतरीन सोच रखते हैं। यह मास्क उन पुलिस कर्मियों के लिए है, जो दिनरात ड्यूटी कर रहे हैं। राजधानी के डॉक्टरों का यह काम सम्मान करने योग्य है। इस मौके डीजीपी अवस्थी के साथ डॉ. नकवी व अन्य डॉक्टर मौजूद थे।

See also  PM मोदी ने जारी किया 75 रुपये का सिक्का, आठ फसलों की 17 जैव संवर्धित किस्मों को भी किया राष्ट्र को समर्पित

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।