नई दिल्ली। निजामुद्दीन मरकज के मौलाना साद की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस मामले में क्राइम ब्रांच का कहना है कि फिलहाल मौलाना ने उनसे संपर्क नहीं किया है। आपको बता दें कि मौलाना साद को एम्स में जाकर कोरोना टेस्ट करने को कहा गया था।

क्राइम ब्रांच ने साफ कहा कि वे किसी भी प्राइवेट लैब की रिपोर्ट पर भरोसा नहीं करेंगे। बेहतर यही है कि वह एम्स से अपनी कोरोना जांच कर रिपोर्ट सौंपे। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। एम्स के अलावा मौलाना साद को आरएमएल या सफदरजंग अस्पताल में भी जांच कराने के निर्देश हैं। |

मौलाना साद की गिरफ्तारी को लेकर क्राइम ब्रांच के अधिकारियों स्पष्ट कर दिया है कि उनका इरादा साद को गिरफ्तार करने का नहीं है। वे सबसे पहले सहयोग के लिए सामने आएं।  का कहना है कि फिलहाल उनका इरादा मौलाना को गिरफ्तार करने का नहीं है। सबसे पहले वह मौलाना से जांच में सहयोग चाहते हैं। मौलाना  से सवाल करने 100 से भी ज्यादा सवाल क्राइम ब्रांच ने तैयार किए हैं।

See also  अडाणी ग्रुप को निशाना बनाने वाली हिंडनबर्ग रिसर्च पर लगेगा ताला, फाउंडर नाथन एंडरसन ने X पर बताया- क्यों लिया यह फैसला

अधिकारियों का मौलाना साद के संबंध में कहना है कि मौलाना की ओर से कहा जाता रहा है कि वह दिल्ली में ही हैं। क्राइम ब्रांच की टीम भी यही मानती है कि मौलाना फिलहाल दिल्ली में है। वह विदेश नहीं जा सकता। मगर क्राइम ब्रांच का यह भी कहना है कि यदि मौलाना ठीक है तो वह क्राइम ब्रांच के साथ सहयोग क्यों नहीं कर रहे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।