रायपुर। कोरोना को फैलने से रोकने लागू लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए दो महीने से दिन-रात सड़क, अस्पताल, सार्वजनिक स्थानों पर मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारी-कर्मचारी की सेहत को लेकर पुलिस प्रशासन ने 300 जवानों के कराए जाएंगे रैपिड टेस्ट कराने का फैसला लिया है।


डीजीपी डीएम अवस्थी ने थाना स्तर पर शिविर लगाकर सभी स्टाफ का कोरोना टेस्ट कराने के निर्देश दिए हैं। अब तक पुलिस लाइन, खमतराई, उरला पुलिस थाना स्टाफ, एनसीसी कैडेट के करीब 300 छात्र-छात्राओं का रैपिड टेस्ट कराया जा चुका है। जिले के अन्य 30 पुलिस थानों में शिविर लगाने की तैयारी की जा ही है।


बता दें कि अभी तक प्रदेश में एक भी पुलिस जवान के संक्रमित होने मामला सामने नहीं आया है। लेकिन दिल्ली, उप्र, मप्र, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में पुलिस जवान, अधिकारी संक्रमण के चपेट में आए हैं, उसी तरह यहां के जवानों पर भी संक्रमित होने का खतरा मंडराने लगा है।

See also  नए स्वरूप में आया बारनवापारा, कैम्पा मद से 5920 हेक्टेयर रकबा में हुआ सघन लेन्टाना तथा यूपोटोरियम उन्मूलन का कार्य

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।