रायपुर। राजधानी के कुशालपुर में पीलिया का प्रकोप फैल रहा है। शुक्रवार को इस क्षेत्र से 8 बच्चे ऐसे मिले जिनमें पीलिया के प्रारंभिक लक्षण दिखाई दिए। जिसके बाद इस क्षेत्र के लोगों को गुस्सा निगम अधिकारियों के प्रति बढ़ गया है। उनका आरोप है कि नगर निगम द्वारा उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कईबार गंदे पानी की शिकायत के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हो पाती।

नागरिकों के बढ़ते आक्रोश के चलते आनन-फानन में नगर निगम का अमला सुबह कुशालपुर पहुंचा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों की जांच शुरू की। चिकित्सकों का कहना है कि लगाकर बर्फ गोले, आइसक्रीम और गंदे पानी की सप्लाई की वजह से बीमारी फैली है। नगर निगम द्वारा नालियों से होकर गुजरने वाले पाइप लाइन को भी बदलने की प्रकिया शुरू हो गई है। जांच के दौरान इस क्षेत्र में 8 बच्चे पीलिया से ग्रसित हैं। जिनमें से दो की हालत गंभीर है।

See also  छत्तीसगढ़ व्यापम परीक्षा अपडेट: वर्ष 2020 में आयोजित प्रवेश परीक्षाओं की ऑनलाइन आवेदन की पूर्व में घोषित तिथियों में किया गया संशोधन

100 से ज्यादा लोगों की जांच
मोहल्ले में रहने वाले लोगों का कहना है कि पीलिया इसलिए भी मोहल्ले में फैला है क्योंकि जो नालियां हैं। उनमें जो पाइप लगाया गया है उससे लीकेज होता रहता है। लोगों का कहना है कि इससे बहुत परेशानी होती है। यहां से बगल में लगा हुआ एक तालाब भी है। इस क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में एक तालाब है। जहां घरों की नालियां तालाब में जाकर खुलती हैं। इससे मोहल्ले का गंदा पानी उसी तालाब में जाकर जमा होता है। यह भी एक बड़ा कारण है जिसके कारण इस क्षेत्र में पीलिया फैला है।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।