रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Coronavirus Update) में कोरोना का कहर लगातार बढ़ते ही जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग (Chhattisgarh health Department) की मेडिकल बुलेटिन के अनुसार आज शाम तक 14 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। वहीँ रायपुर एम्स से 12 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हुए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों (Active cases in chhattisgarh)की संख्या बढ़कर 859 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आज मिले 14 नए केस में रायपुर से 7 , बलौदाबाजार से 3, राजनांदगांव से 2 और बेमेतरा-जांजगीर से 1-1 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

See also  Engineers Day 2020: जानिए भारत में क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे ?