नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी से पूरी दुनिया जूझ रही है और इसके समाधान के लिए लगातार उपाय तलाश किए जा रहे हैं। इस बीच कोरोना महामारी को लेकर 200 देशों में एक विस्तृत अध्ययन किया गया। इसमें स्विटजरलैंड को सबसे सुरक्षित जगह के रूप में पाया गया। इस सूची में भारत को तीसरे श्रेणी के दूसरे सबसे जोखिम वाले ग्रुप में रखा गया है।

भारत सूची में 56वें स्थान पर

यह विस्तृृत अध्य्यन डीप नॉलेज ग्रुप ने किया है। इस ग्रुप ने दुनिया के 200 कोरोना प्रभावित देशों में ये सर्वे किया है। भारत इस सूची में 56 वें स्थान पर है। सर्वे में चार टियर में देशों को वर्गीकृत किया गया है। पहले टियर में 20 सबसे सुरक्षित देशों को रखा गया है, जबकि चौथे टियर में वे देश हैं जहां पर सबसे ज्यादा जोखिम हैं।

ये हैं कोरोना से 10 सबसे सुरक्षित देश

सर्वे में जिन 10 देशों को कोरोना संक्रमण से सबसे सुरक्षित माना गया है उनमें स्विटजरलैंड का नाम सबसे उपर है। वहीं, दक्षिण सूडान को सबसे निचले पायदान यानी कि 200 वें स्थान पर रखा गया है। ये हैं दुनिया के 10 सबसे सुरक्षित देश 1- स्विट्जरलैंड, 2- जर्मनी, 3- इजरायल, 4- सिंगापुर, 5- जापान, 6- ऑस्ट्रिया, 7- चीन, 8- ऑस्ट्रेलिया, 9- न्यूजीलैंड,
10- दक्षिण कोरिया।

See also  सरकार का संसद में आया बड़ा बयान, देशभर में एनआरसी लागू करने की अभी योजना नहीं