नई दिल्ली। कोरोना लॉकडाउन की वजह से कई लोगों बेरोजगार हो गए है। ऐसे में उनके लिए दो वक्त का खाना भी मुश्किल हो गया है। इस बात को मद्देनजर रखते हुए सरकार ने वन नेशन वन राशन कार्ड की व्यवस्था की। इसके तहत किसी भी राज्य में कोई भी व्यक्ति राशन ले सकता है। ये सुविधा कुछ निश्चित समय सीमा के लिए दी जा रही है, लेकिन लॉकडाउन के बाद भी इसे 3 महीने तक बढ़ाए जाने के लिए खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने मांग की है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस सिलसिले में अपील भी की है।

वन नेशन वन राशन कार्ड को लेकर 14 राज्यों के साथ गुरुवार को बैठक हुई थी। जिसमें केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने प्रधानमंत्री ग़रीब कल्याण योजना के तहत दिए जाने वाले मुफ़्त राशन की मियाद बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने संकेत दिए कि जरूरतमंदों को मुफ्त में दिए जाने वाले राशन की समय सीमा 3 महीने के लिए और बढ़ाई जा सकती है।

See also  जम्मू-कश्मीर : शोपियां में सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के 3 आतंकी मार गिराए

छत्तीसगढ़ समेत इन 10 राज्यों ने की गुजारिश

रामविलास पासवान ने बताया कि अब तक 10 राज्यों ने मुफ़्त राशन योजना की अवधि को बढ़ाने की गुजारिश की है। इसके लिए उन्होंने पत्र भी लिखा है। अपील करने वाले राज्यों में असम, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, राजस्थान और केरल आदि शामिल हैं। अगर योजना को आगे बढ़ाया जाता है तो लोगों को राशन में मिलने वाली छूट का लाभ आगे भी मिल सकता है।

जून तक थी योजना

देश में लॉकडाउन के तुरंत बाद ही जरूरतमंदों और प्रवासियों के लिए फ्री राशन देने की व्यवस्था शुरू की गई थी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत लोगों को अनाज बांटा जा रहा था। इससे करीब 81 करोड़ लाभार्थियों को फायदा हो रहा था। वैसे ये योजना अप्रैल, मई और जून तक के लिए ही थी। मगर केंद्र सरकार से निवेदन के बाद इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता हैं इस योजना के तहत लाभार्थियों को सस्ते दर पर गेहूं , चावल और एक मोटा अनाज मुहैया कराया जा रहा है।

See also  जानें कैसे एक माह की मासूम ने दी कोरोना को मात, वायरस से जंग जीतकर बढ़ाया लोगों का आत्मबल

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।