बॉलीवुड डेस्क। सुशांत सिंह राजपूत (SSR Murder Case) की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि रिया गिरफ्तार भी हो सकती है। इस बीच, एम्स के 4 डॉक्टरों की टीम मुंबई के कूपर अस्पताल पहुंची है। जहां सुशांत का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों से पूछताछ करेगी।

ड्रग्स केस में अब तक सुशांत के हेल्पर दीपेश सावंत, अब्दुल बासित, जैद विलात्रा, शोविक चक्रवर्ती (रिया के भाई), सैमुअल मिरांडा और अब्बास लखानी की गिरफ्तारी हो चुकी है। दीपेश को आज कोर्ट में पेश किया गया। उसे 9 सितंबर तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया है। कैजान इब्राहिम को भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन शनिवार को उसे कोर्ट से जमानत मिल गई।

रिया के वकील ने कहा- प्यार करना गुनाह है तो वह इसकी सजा भुगतेगी

रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा, रिया गिरफ्तार होने के लिए तैयार हैं। अगर किसी से प्यार करना अपराध है तो वह प्यार का नतीजा भुगतेगी। वह निर्दोष है, इसीलिए उसने बिहार पुलिस, सीबीआई, ईडी और एनसीबी का सामना किया, लेकिन किसी अग्रिम जमानत के लिए किसी कोर्ट का दरवाजा नहीं खटखटाया।

See also  डिप्टी कलेक्टर का ड्राइवर कोरोना पाजिटिव, बाघनदी बॉर्डर में प्रवासी श्रमिकों के लिए लगी थी ड्यूटी, खंगाली जा रही है ट्रैवल हिस्ट्री

दीपेश के वकील ने कहा- हमने एनसीबी के खिलाफ याचिका लगाई

दीपेश सावंत के वकील ने कहा है कि उनके मुवक्किल को एनसीबी ने 4 सितंबर से परिवार को बिना कोई सूचना दिए हिरासत में रखा। उन्हें 24 घंटे में कोर्ट में पेश किया जाना था। हमने इस मामले में कोर्ट में याचिका दायर की है। इस पर कोर्ट ने एनसीबी से जवाब मांगा है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।