टीआरपी डेस्क। एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक किसान से 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगने की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए ग्रामीण बैंक के मैनेजर व चौकीदार को घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरूद्ध धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर न्यायालय न्यायिक अभिरक्षा भेजा जा रहा है।

प्रकरण रोका, मांगे पैसे

महासमुंद जिले के सिंघोड़ा ग्रामीण बैंक शाखा का शाखा प्रबंधक मनीष प्रभाकर किसान से दस हजार रूपये रिश्वत की मांग कर रहा था। जानकारी के मुताबिक KCC ऋण प्रकरण समाप्त हो जाने पर उसकी भूमि को बंधक से हटाया जाने का प्रकरण मैनेजर ने रोक कर रखा था और लगातार पैसे की डिमांड कर रहा था।

किसान ने एसीबी में की शिकायत

इससे परेशान होकर किसान ने एसीबी, रायपुर में शिकायत की। एसीबी की जांच में किसान की शिकायत सही पायी गयी, जिसके बाद ईओडब्ल्यू एवं एसीबी चीफ आरिफ एच. शेख ने पुलिस अधीक्षक एसीबी पंकज चंद्रा को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये। जिसके बाद डीएसपी शैलेन्द्र पाण्डेय, एसीबी, रायपुर की अगुवाई में टीम गठित की गयी एवं उक्त टीम के द्वारा आज कार्यालयीन समय में आरोपी शाखा प्रबंधक मनीष प्रभाकर एवं उसके साथी चौकीदार हेमलाल यादव को बैंक कार्यालय में ही रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है।

See also  दिल्ली में पकड़े गए जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी, राजधानी को दहलाने की थी साजिश

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।